इंदौर में अटल जी की जयंती और जनजाति गौरव दिवस मनाया महाराणा प्रताप के नाम हुआ बाणगंगा अस्पताल का नाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लंबे समय से बाणगंगा स्थित शासकीय अस्पताल का नाम महाराणा प्रताप के नाम करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, जो अब जाकर सफल हुए हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अस्पताल का नामकरण कर दिया। इस दौरान वाजपेयीजी की जयंती मनाने के साथ जनजाति गौरव दिवस भी मनाया गया। पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे , शाजापुर देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ,संतोष सिंह गौर , अशोक दीक्षित कमल वाघेला, दीपक जैन, मांगीलाल रेडवाल, शोक दीक्षित , सन्त श्री लक्ष्मणदास महाराज , हिमांशु सिंह गौड़, धर्मेंद सिंह गौतम ,राजेन्द्र रघुवंशी , ने भारतमाता के चित्र पर पूजन कर की । समापन पर भारतमाता की आरती की गई ।

स्वास्थ के पतन के स्थान पर स्वास्थ वर्धन की बात बाणगंगा के अस्पताल के रूप में हुई-सांसद

देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ के पतन के स्थान पर स्वास्थ वर्धन की बात बाणगंगा के अस्पताल के रूप में हुई। वही पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि अटल जी को आदर्श बनाकर संघठन को मजबूत करे ,साथ ही आज की पीढ़ी को महापुरुषों का ज्ञान हो उसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं । से वही अयोध्या राम मंदिर निर्माण के धनसंग्रह में अपना अपना यथा योग्य सहयोग करने को कहा वही अस्पताल के नामकरण के लिए सभी को बधाई दी । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के हम साक्षी बने इसके लिए यथा योग्य मदद करना है साथ ही अटल जी पर भी विचार व्यक्त किए ।

कार्यक्रम का संचालन महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक दिक्षित ने किया

- Advertisement -
Exit mobile version