इंदौर बायपास पर संस्था गुटकेश्वर धाम सतगुरु परिवार कर रही गरीब व मजदूर वर्ग की मदद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 15 मई 2020

भारत वर्ष में कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन के कारण आई इस आपदा मे इंदौर के बायपास पर बड़ा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है कई लोग आने छोटे छोटे बच्चों के साथ अपने गाँव की ओर प्रस्थान कर रहे है उन लोगो की मदद के लिए इन्दौर शहर की कई बडी संस्थाए भी बड चढ कर हिस्सा ले रही है संस्था गुटकेशवर धाम सद्गुरु परिवार न्यास के अध्यक्ष धीरज शुक्ला व सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे द्वारा बताया गया कि बायपास पर बाहर से आने वाले श्रमिको के लिए संस्था द्वारा निरंतर खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है जब से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लाक डाउन किया है तभी से संस्था निरन्तर कार्य कर रही है तथा आगे भी परिस्थिति अनुसार करती रहेगी संस्था का उदेश्य है केवल सेवा करना है आज बायपास पर किये गए सेवा कार्य मे संस्था के निखील दुबे , अनिरुद्ध शर्मा ,विजय मेहता सहित संस्था के कई पधाधिकारी मौजुद थे

Exit mobile version