इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में कंटेनमेंट और रेड जोन एरिया में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 25 अप्रैल 2020

इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में कंटेनमेंट और रेड जोन एरिया में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है । जहां पर 573 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर ना केवल सख्ती से नजर रखी जा सकेगी बल्कि उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकेगी । इंदौर में यह सुविधा महज 3 दिन में तैयार की गई है जिसे कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलइडी स्क्रीन के माध्यम से सर्वेलान्स से जोड़ा गया है । दो निजी कंपनियों के साथ मिलकर नगर निगम ने पूरे शहर में 573 सीसीटी कैमरे लगाए हैं जो कि आजाद नगर, सदर बाजार , जूनी इंदौर ,कोतवाली ,छतरीपुरा ,खजराना चंदननगर, रावजी बाजार ,सराफा ,एमआईजी ,मल्हारगंज, रानीपुरा के क्षेत्रों में लगाए गए हैं साथ ही इन क्षेत्रों कि सभी मस्जिदों पर लगने वाले लाउडस्पीकर को भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है ताकि क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को डायरेक्टरी कंट्रोल रूम से अलाउंस किया जा सके । शहर में बनाए गए इस स्पेशल कंट्रोल रूम से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैमरों की मदद से ज्यादा से ज्यादा सख्त निगरानी रखी जा सकेगी और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई प्रभावी की जा सकेगी इंदौर शहर में लगातार पुलिस आम जनता से लॉक डाउन का पालन करने के लिए सख्त रवैया अपना रही है ऐसे में तकनीकी माध्यम से पुलिस अपनी कार्यशैली को और मजबूत कर सकेगी । फिलहाल इंदौर शहर में 573 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे फेस टू में 1000 कैमरों तक अपडेट करने की योजना तैयार की जा रही है ।

Exit mobile version