इंदौर छत्रीपुरा थाना प्रभारी पवन सिंघल के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के नाम नरेश उर्फ करवा पिता कालीचरण धानक निवासी सेठी नगर और गणेश पिता दिनेश धानक निवासी 12 भाई है । जबकि विक्की पिता ओमप्रकाश चौहान मौके से भाग निकला ।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश छत्रीबाग इलाके में अवैध शराब बेच रहे है ।सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी दो बदमाश तो पकड़ा गए जबकि तीसरा फरार हो गया । पकड़ाए बदमाशों से 60 लीटर शराब जब्त हुई है । जो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है उनका अच्छा खासा आपराधिक रिकॉर्ड है लूटपाट और मारपीट व वसूली यह आए दिन करते थे
