इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही दो नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार गाड़ी लहराने की बात को लेकर विवाद के चलते हत्याकांड को दिया अंजाम

मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने शिवा नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने गाड़ी लहराने की बात को लेकर हुए विवाद के चलते शिवा पर चाकू मार कर भाग गए थे जिसके चलते शिवा अधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही मौत हुई थी फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version