इंदौर का मार्मिक दृश्य एंबुलेंस नहीं मिली तो एक बच्चा अपनी मां को ठेले पर लेकर आया एमवाय हॉस्पिटल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपनी माँ को ठेले पर हॉस्पिटल ले जाते हुए

नगर प्रतिनिधि

इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इंदौर शहर में लागू किए गए कर्फ्यू के दौरान आज एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला ।

शहर की लचर हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था में जब एक परिवार को एंबुलेंस नहीं मिल सकी तो मासूम बच्चा हाथ ठेले पर अपनी मां को बैठाकर लेकर एमवाय अस्पताल के लिए चल पड़ा।भूरी टेकरी पर रहने वाली मंजू शिंदे के पेट में गठान हैं जिसके चलते हुए उसे काफी दर्द हो रहा है। उसे डॉक्टर को दिखाकर दवाई लेना जरूरी हो गया है। इस स्थिति में मंजू के पति ने एंबुलेंस बुलवाने की कोशिश की।

- Advertisement -

एक गरीब व्यक्ति के लिए वर्तमान हालात में एंबुलेंस बुलवा पाना असंभव हो गया । इस स्थिति के चलते हुए जब एंबुलेंस नहीं मिल सकी तो इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी मंजू को हाथ ठेले पर बैठाया और मासूम बच्चे ने हाथ ठेले को चलाना शुरु किया। इस तरह ठेले पर पेट की गठान से पीड़ित महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया । अभी समाचार लिखे जाने के समय इस महिला को ठेलें पर एमवाय अस्पताल ले जाने के रास्ते में हैं।

Exit mobile version