कलेक्टर सांसद निगमायुक्त डीआईजी शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों के दौरे पर निकले*
कल रात से ही शहर में हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई स्थानों में पानी भर गया है कई निचली बस्तियों में भी पानी भरने की शिकायतें नगर निगम कंट्रोल रूम को मिल रही है । इसे देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी डीआईजी हरि नारायण मिश्र चारी नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह से ही नगर निगम कंट्रोल रूम मैं मोर्चा संभाल लिया है। सभी अधिकारियों ने नगर निगम पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों ने शहर के उन क्षेत्रों का दौरा प्रारंभ किया है जहां जल जमाव की स्थिति बन रही है। बताया जाता है कि कल रात शहर में बड़ी संख्या में सड़कों पर पेड़ गिरे हैं वहीं कई निचली बस्तियों में पानी भरने की भी शिकायतें लगातार निगम कंट्रोल रूम को मिल रही है।
