आयुर्वेद में कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल तैयार, पतंजलि योगपीठ आज करेगी एेलान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नई दिल्लीः कोरोना से मची तबाही के बीच एक अच्छी खबर है। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान ने ऐलान किया है कि उसने कोरोना खत्म करने वाली पहली आयुर्वेदिक दवा विकसित कर ली है। इस दवा को मंगलवार दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ में लॉन्च किया जाएगा। दवा का नाम कोरोनिल रखा गया है और इसे आचार्य बालकृष्ण लॉन्च करेंगे। इस मौके पर बाबा रामदेव भी मौजूद रहेंगे।

आचार्य बालकृष्ण ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस दवा को बनाने के लिए पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट (हरिद्वार) और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जयपुर) ने मिलकर रीसर्च की है। वहीं, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्या फार्मेसी मिलकर इस दवा को बनाने का काम कर रही हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version