आग बुझाने पहुचे जवान तभी वहां दुकान में एक भयानक धकामा हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जवान बालबाल बचे बड़ा हादसा होते हुए बचा दो माह से अपने घर नहीं जा पाए पुलिस जवानों को कुछ दिन पहले ही राहत मिले है ऐसे में लॉक डाउन खुलते ही जवान और अधिकारी अब सोशल डिस्टेनसिंग का प्लान कराने और शहर के सुनसान इलाको की रखवाली करने में लगे है ऐसे में शनिवार दोपहर विजय नगर पुलिस को सुचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध केफे में भीषण आग लगी है सुचना पर थाने के दो जवान विकास शर्मा और कपिल सोनानिया .जो की बिट ड्यूटी में थे मोके पर पहुचे और इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि दुकान में कोई व्यक्ति तो नहीं है देखते हीओ देखते आग ने विकराल रूप लिया और दुकान में रखे सामान में अचानक विस्फोट हुआ , धमाका इतना जोरदार था की आसपास के लोगो में भगदड़ मच गई , मोके पर पहुची दमकल ने आग पर काबू पाया , इस धमाके में जवान यदि अपनी सुझबुझ से काम नहीं करते तो शायद जवान गंभीर रूप से घायल हो सकते थे , मामला वरिष्ट अधिकारियो के संज्ञान में आते ही अधिकारियो ने जवानों की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देने की बात है

Exit mobile version