फ़िल्म डायरेक्टर एकता कपूर की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रही जहा पूरे देश मे विरोध शुरू हो गया है वही इंदौर में भी विरोध शुरू हो गया है, जी हां सामाजिक संगठन ने एकता कपूर पर देशद्रोह का मुकदमा इंदौर के अन्नपूर्णा थाना में दर्ज हुवा है । देखिए ये खास रिपोर्ट फ़िल्म निर्माता एकता कपूर इन दिनों ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज XXX को लेकर विवादों से घिरी दिख रही हैं। XXX वेब सीरीज के एक सीन पर काफी बड़ा बवाल हो गया है। जिसका असर इंदौर में भी देखने को मिला । जी हां इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इंदौर ने डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र को ज्ञापन सौंपा और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वही इंदौर के रहने वाले नीरज यगनिक ने अन्नपूर्णा थाने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करवाया है। जिसमे धारा 294,298,34 आईपीसी ओर आईटी एक्ट भारतीय राज्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाईट – सतीश त्रिवेदी,टीआई,अन्नपूर्णा थाना गौरतलब है कि एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज में एक आर्मी अफसर की पत्नी पति के बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाने के बाद घर पर बॉयफ्रेंड को बुलाती है। वह उसे पति की यूनिफॉर्म पहनाती है और फिर इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ती है। इस सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है
