हैक हुआ पॉपुलर यूट्यूबर Carry Minati का चैनल CarryisLive, लोगों ने दिए रिएक्शन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी (carry minati) का यूट्यूब चैनल (Youtube channel) हैक हो गया है. न्यूज़18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मिनाटी के सेकेंड चैनल ‘CarryisLive’ पर बिटकॉइन डोनेशन (bitcoin donation) से जुड़ा कंटेंट दिखाई दे रहा है. हैकर ने एक बिटकॉइन स्कैम पेश किया है, जिसके ज़रिए लोगों को एक विशेष खाते में दान करने के लिए कहा गया है. हैकर ने स्ट्रीमिंग कंटेंट का डिस्क्रिप्शन बदल दिया और वहां बिटकॉइन दान से जुड़ा कंटेट दिखने लगा.

चैनल हैक होने के बाद मिनाटी (असल नाम Ajey Nagar) ने यूट्यूब इंडिया को ट्वीट कर मदद मांगी. वहीं मिनाटी के फैंस ने हैकिंग के लिए पूरी तरह से YouTube की सुरक्षा को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही कुछ लोगों ने मीम्स शेयर करके मज़े भी लिए.

(ये भी पढ़ें- 10 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहा है OnePlus का ये 48 मेगापिक्सल 3 कैमरे वाला फोन, मिलेगी 4000mah की बैटरी)

आइए देखते हैं ट्विटर पर लोगों के रिएक्शंस…

हैक हुए कई लीडर्स के ट्विटर अकाउंट
इससे पहले हाल ही में कई राजनेताओं और बिज़नेस लीडर्स के ट्विटर अकाउंट भी हैक हुए थे, जिसमें बिटकॉइन स्कैम को प्रमोट किया जा रहा था. इसमें जिन लोगों के अकाउंट हैक हुए उसमें कई बड़े नाम जैसे एलन मैक, जेफ बेजोस और बराक ओबामा शामिल हैं.

Exit mobile version