इंदौर21मई 2020
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने, अनूठा आयोजन रखा,, कोरोना का कहर झेल रहे नेहरू नगर जैसे क्षेत्रों में, हनुमान चालीसा के पाठ के साथ, संपूर्ण वीर सावरकर मंडल में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र स्तर पर दाल बाफले घर-घर पहुंचाए । मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने विशेष रूप से अभियान को प्रारंभ किया। दाल बाफले के पकेट के साथ साथ पत्रक के माध्यम से कोरोना जैसी बीमारी से बचने का संदेश और आवश्यक सावधानियां का लिखित पर्चा भी घर-घर पहुंचाया गया मालवा के स्वाद और परंपरा के अनुरूप प्रत्येक परिवार को सदस्यों की अनुपात में बने हुए ।दाल बाफला, चावल और, लड्डू,, घर-घर वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के 225 से अधिक कार्यकर्ता मतदान केंद्र स्तर पर इस अनूठे आयोजन को करने में सफल रहे। इस अवसर पर देवेश राजोरिया, राजू भाटी, सुनील बिरथरे, रवि तोमर, राकेश सोनकर, जयेश तायडे, सभी पार्षद , वार्ड अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों की टीम सक्रिय रही।
