स्वर्गीय भय्यू महाराज की बेटी कुहू पहली बार दत्त जयंती महोत्सव में भाग लेने इंदौर पहुंची

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आध्यात्मिक गुरु स्वर्गीय भय्यू महाराज की आत्महत्या के बाद पहली बार उनकी बेटी कुहू दत्त जयंती महोत्सव के आयोजन में भाग लेने इंदौर पहुंची। पहली बार आश्रम के आयोजन में पहुंची कुहू ने कई मामलों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। पहली बार बेबाकी से मीडिया से रूबरू होते हुए कुहू ने कहा कि फिलहाल अपनी पढ़ाई जारी रखने के साथ अब आश्रम से जुड़े मसलों पर भी को ध्यान देगी।बता दें कि ट्रस्ट का सदस्य बनने के लिए जहां कुहू आवेदन कर चुकी है, वही पिता की आत्महत्या के मामले में अब सीबीआई जांच की मांग करने की बात भी कह रही है। अपने पिता की दूसरी शादी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसने कहा है कि डॉक्टर आयुषी उसके पिता की दूसरी पत्नी तो है, लेकिन वह उसकी मां नहीं है। पारिवारिक तनाव के बीच न्यायालय पर भरोसा जाहिर करते हुए कुहू ने कहा कि न्याय पालिका पर उसे पूरा भरोसा है। पिता की मौत के मामले में सीबीआई जांच से भी सच्चाई सामने आ सकती है, क्योंकि पिता ने कभी किसी तनाव या परेशानी का जिक्र मौत के पहले नहीं किया था। कुहू के मुताबिक पिता की मौत के 7 दिन पहले वे लोग साथ में थे, लेकिन किसी तनाव की बात सामने नहीं आई थी। वही एक बार फिर कुहू ने पिता की दूसरी शादी पर भी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि उनके पिता ने कभी दूसरी शादी करने की बात नहीं कही थी, अचानक शायद किसी दबाव में ही पिता ने दूसरी शादी की थी। वही आश्रम द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में उसे नहीं बुलाने पर भी कुहू ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में वे ट्रस्ट के संचालन को समझ कर उसका सुचारू रूप से संचालन करने का प्रयास करेगी।

Exit mobile version