स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर हिन्दू जागरण मंच इंदौर विभाग द्वारा किला मैदान स्थित झांसी की रानी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धान्जली अर्पित की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर हिन्दू जागरण मंच इंदौर विभाग द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का एंव सभी प्रकार से कोरोना से बचाव के साधनों का उपयोग करते हुए सभी उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने किला मैदान स्थित झांसी की रानी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धान्जली अर्पित की । इंदौर विभाग संयोजक नितिन धारकर ने बताया कि झांसी की रानी आज सभी माताओं एंव बहनों के लिए प्रेरणापूंज हैं । इतिहास का एक अमिट हस्ताक्षर हैं ।
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के द्वारिका, रामेश्वरम, जगन्नाथ, बद्रीनाथ जिले के कार्यकर्ता उपस्तिथ हुवे ।
माल्यार्पण में इंदौर विभाग संयोजक- नितिन धारकर , सह-संयोजक धीरज यादव, कन्नू मिश्रा, शुभम यादव, तरुण पगारे, गौरव कृष्णा सिंह गौरव वानखेड़े आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सभी ने इस अवसर पर हिन्दू बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना बनाने के लिए संकल्प लिया ।

Exit mobile version