स्वच्छता का पंच लगाने के लिए कटिबद्ध इंदौर शहर वार्ड 66 के रहवासी व पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी ने किया बकलेन में कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पु महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ जी के नेतृत्व में वार्ड 66 जोन 12 की बकलेनो में पार्षद कंचन गिदवानी व नगर निगम के प्रयासों से इतनी साफ सफाई कर दी गई है कि वहाँ अब आम नागरिक बैठ कर कार्यक्रम व मीटिंग्स करने लगे है , पहले इन बैकलेनो में कचरे व गंदगी के अलावा कुछ नही होता था ,पर अब इनको रंगरोगन कर ,सुंदर पौधे लगाकर आदर्श बकलेनो के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पार्षद गिदवानी ने वहाँ सभी नागरिकों से आग्रह किया कि आप अपने अपने घरों के पीछे बकलेनो में सुंदर पौधे लगाए और नियमित उसकी सफाई का ध्यान कर उनको वाकिंग एरिया बनाये ,जिस से वहाँ वॉक भी हो जाये ,व सफाई भी बनी रहे , क्षेत्रीय रहवासियों के प्रयास से व सहयोग से ही यह संभव है । पार्षद ने अब तक सफाई व अन्य कार्यो में निरंतर मिले सहयोग के लिए सभी वरिष्ठों को धन्यवाद दिया ।

Exit mobile version