स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट,जनता कर्फ्यू के दिन ट्विटर अंताक्षरी खेल बिताए समय

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘जनता कर्फ्यू’ वाले दिन #TwitterAntakshari में सभी लोगों से सुबह 11 बजे शामिल होने के लिए कहा.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से लड़ने के लिए लोगों से 14 घंटे का ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने की अपील की, जिसके तहत शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच देश में कई सेवाएं बंद हो गई. ऐसे में सभी ट्रेनों से लेकर हवाईयात्रा तक बाधित रही. घर में बैठे लोग कैसे अपना दिन बिताए इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर अकाउंट पर उन्हें समय बिताने के तरीके बताए.

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लोगों को बताया की वो कैसे अपना दिन गुजार सकते हैं. उन्होंने #TwitterAntakshari में सभी लोगों से सुबह 11 बजे शामिल होने के लिए कहा. ईरानी ने बाद में एक और ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि 130 करोड़ लोगों वाले परिवार में सभी को टैग करना बहुत मुश्किल है.

पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद उनकी इस पोस्ट को 16,000 से ज्यादा लाइक्स मिले. कई यूजर्स ने गानों की लाइनें पोस्ट की और अपनी पैरोडी लाइनें भी लिखीं.

कई यूजर ने गाने के वीडियो भी शेयर किए.

ये भी पढ़ें: COVID-19: आनंद महिंद्रा ने की वेंटिलेटर्स बनाने की पेशकश, देंगे अपनी सैलरी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 3:46 PM IST

Exit mobile version