सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम उमठ में बीती रात लकड़ी चोरों के हमले में वन विभाग के चौकीदार की मौत हो गई, बिच बचाव करने आई पत्नी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।चोरल वन परिक्षेत्र के ग्राम उमठ के जंगल में कल रात आधा दर्जन लोग सागवान की लकड़ी काट रहे थे। गस्त पर निकले चौकीदार अनिल पिता पीरीया60 साल ने चौरों को ललकारा तो लकड़ी तस्करों ने उस पर हमला कर दिया, आवाज सुन अनिल की पत्नी बीच बचाव करने आई, हमलावरों ने उस पर भी आक्रमण कर दिया। घटना में चौकीदार अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी आरती को भी गम्भीर चोंटे आने पर महराज यशवंत राव चिकित्सालय मै उपचार के लिये भर्ती किया गया, मृतक अनिल का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
