सिटीजन कॉप फाउंडेशन। भोजन पैकेट बांटने में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर मध्यप्रदेश 22 अप्रैल 2020

मिनी मुम्बई कहा जाने वाला इंदौर शहर कारोना वायरस नामक महामारी से जुंझ रहा है। इसकी रोकथाम में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में शहर में सम्पूर्ण लाॅक डाउन है। लिहाजा आम लोगों के सामने खाने पीने की समस्या आन खड़ी हो गई है। ऐसे में कई सामाजिक संस्थाएं बढ़ चढ़ कर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने में दिन रात जुटी है। इंदौर में सुपर काॅप फाउंडेशन भी वृहद स्तर पर जरूरमंद लोगों तक सरकारी विभागों की मदद से भोजन पहंुचाने का कार्य कर रहा है। सिटीजन कॉप फाउंडेशन के राकेश जैन द्वारा कोरोना किचन चालू किया गया है। जिसके तहत आर्बिट माॅल स्थित साईं श्री रेस्टोरेंट्स में संगीता शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम इस पुनीत अभियान में भोजन पैकेट वितरण करने के लिए जुटे हुए हैं। सिटीजन कॉप फाउंडेशन के सूत्रधार नरेश रणधर है, इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसके साथ ही कई सामाजसेवी इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग दे रहे है। संगीता शर्मा के अनुसार प्रतिदिन 3500 से अधिक भोजन के तैयार किए जाते है, जो पुलिस, प्रशासन, आईडीए, नगर निगम सहित अन्य सरकारी विभागों की मदद से जरूरतमंद तक पहंुचाए जा रहे है। 20 महिला पुरूष की टीम सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खाना बनाती है, प्रतिदिन सब्जी का मैन्यू बदल जाता है, हालांकि सब्जी, पूड़ी के अलावा खिचड़ी भी तैयार की जाती है। इसके साथ ही संगीता शर्मा की पूरी फैमेली निस्वार्थ भाव से भोजन की पैकिंग सहित वितरण का कार्य संभाल रही है। बाईटः- संगीता शर्मा (दो बाइट है फाउंडेशन व भोजन वितरण तैयारी व शर्मा फैमेली वाली बात डाल देवे) लाॅक डाउन के बढ़े हुए समय में भी सिटीजन कॉप फाउंडेशन मानव सेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रखेगा। हांलाकि अब तक कुल 65 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाकर कर सिटीजन कॉप फाउंडेशन ने मानवीयता की मिसाल पेश की हैं।

Exit mobile version