सिंगापुर से लौटे सब इंसपेक्टर को घर में रहने का था आदेश, भाग कर कानपुर पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
सांकेतिक तस्वीर

Coronavirus: मिश्रा ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपने सरकारी आवास पर खाने-पीने की कमी हो गई थी.

कोल्लम.  केरल (Kerala) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कोल्लम के सब इंस्पेक्टर अनुपम मिश्रा हाल में सिंगापुर से लौटे थे. लिहाजा उन्हें आते ही 14 होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया. यानी उन्हें दो हफ्ते तक घर से बाहर निकलने के इजाजत नहीं थी. लेकिन उसके बाद वो वहां से गायब हो गए. जब मेडिकल टीम ने उनसे सम्पर्क किया तो पता चला कि वो अपने शहर कानपुर पहुंच गए हैं.

कोल्लम जिले के कलक्टर अब्दुल नसर ने मिश्रा के व्यवहार को गैरजिम्मेदाराना बताया है. इस बीच मिश्रा ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपने सरकारी आवास पर खाने-पीने की कमी हो गई थी. फिलहाल उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ये पहला मामला नहीं है जब मिश्रा गलत वजहों से खबरों में आए हों. साल 2016 के सिविल सेवा अधिकारी अनुपम मिश्रा ने इससे पहले तिरुअंतपुरम में सरकारी गेस्ट हाउस के पते पर पिस्टल के लिए लाइसेंस लेने की कोशिश की थी. उन्होंने अपने इस पते को अपने पिता के नाम पर दिखाया था. बाद में वहां के डीएम के वासुकी ने उनकी लाइसेंस पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर के नाम पर लोन लिए थे और बैंक को पैसे वापस नहीं किए थे.

ये भी पढ़ें:

कोरोना वायरस: पंजाब में जिस शख्स की मौत हुई उससे 23 लोग संक्रमित, 15 गांव सील

लीक हुई OnePlus 8 Pro की फोटो और Specifications, जानें क्या हैं खासियतें?

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 3:22 PM IST

Exit mobile version