भाजपा के फायरब्रांड स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस अंदाज के लिए पहचाने जाते थे उसी अंदाज में कांग्रेस के खिलाफ दहाड़ मार रहे है। उपचुनाव में सबसे हाईवोल्टेज सीट सांवेर में बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट के समर्थन में डकाच्या में जनसभा करने पहुंचे सिंधिया ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सिंधिया ने अपने तूफानी तेवर दिखाते हुए कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहा हो और अपने मंत्री मंडल में शामिल महिला इमारती देवी को आइटम कहता हो उसकी सोच कैसी है, इसका फैसला जनता को करना है। वही उन्होंने सीएम शिवराज की तारीफ में कशीदे पढ़ते हुए कहा कि एक तरफ जनसेवक की भावना वाला सीएम है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार करने वाले कमलनाथ दिग्विजय की जोड़ी। इस जोड़ी को 43 नवंबर को बोरिया बिस्तर बांधकर रवाना करना है।
