पोषण महोत्सव का हुआ शुभारंभ
खरगोन 17 सितंबर 2020/ प्रदेश की अध्यात्म एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर गुरूवार को स्थानीय नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित पोषण महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा कि संतुलित और पोषक आहार कभी भी खर्चिला नहीं होता है। सबसे ज्यादा पोषक तत्व वाला भोजन हमारे घरों की रसोई में ही उपलब्ध होता है। महूं की आंगनवाड़ियों में नवाचार प्रारंभ किया गया है, जिससे स्वास्थ्य व वजन को लेकर बेहतर परिणाम दिखाई देने लगे है। यहां कच्चा पपीता व कच्चे केले की सब्जी के साथ गुड पट्टी व अंकुरित अनाज गर्भवती महिला को दिया जाने लगा है। ऐसे ही कुपोषण मिटाने के लिए पोषण प्रबंधन रणनीति बनाई गई है, जिसका पालन हर आंगनवाड़ी में किया जाएगा। इसमें नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है, तभी कुपोषण मिटाने में आसानी होगी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि दादी के अनुभवों को लाभ लेकर बच्चों का पोषण मिटाया जा सकता है। पोषण महोत्सव के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल से वेबीनार के माध्यम से संबोधित किया और भोपाल स्तर से भी पोषण प्रबंधन समिति बुकलेट का विमोचन किया गया। खरगोन में भी पोषण प्रबंधन बुकलेट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि राज्यमंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक श्री बाबुलाल महाजन, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष श्री रणजीतसिंह डंडीर, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री विपिन गौर, जनप्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र राठौर, लक्ष्मण इंगले, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल, एसडीएम सत्येंद्रसिंह उपस्थित रहे।
