शातिर बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख को थाना कनाडिया पुलिस ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( एनएसए) के तहत निरूद्ध।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

▪️बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन के विरुद्ध दर्ज है पूर्व में लगभग 20 अपराध।

▪️बदमाश को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुध्द कराया गया।

इंदौर – दिनांक 15 अक्टूबर 2020-श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें।

 इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री विजय खत्री एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, थाना प्रभारी कनाड़िया श्री आर.डी. कानवा द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख पिता आशिक अली उम्र. 32 वर्ष निवासी 155 सम्राट नगर खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख अली के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों पर विभिन्न धाराओं के लगभग 20 अपराध दर्ज हैं। इसके विरूद्ध पूर्व में भी एनएसए की कार्यवाही की गयी है और लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है फिर भी बदमाश की आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आई है। अतः वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कनाड़िया पुलिस ने बदमाश पप्पू उर्फ डाॅन उर्फ फारूख पर पुनः रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त बदमाश को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में पुलिस थाना कनाड़िया बदमाश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। 

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री आर.डी. कानवा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Exit mobile version