शहर में त्योहारों का माहौल को लेकर अधिकारियों ने आयोजकों से एवं धर्म गुरुओं से चर्चा कर सहमति ली है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आने वाले दिनों में इंदौर शहर में त्योहारों का माहौल रहेगा हालांकि कोरोना संक्रमण के असर को देखते हुए किसी भी प्रकार के बड़े आयोजन नहीं होंगे इसको लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजकों से एवं धर्म गुरुओं से चर्चा कर सहमति ली है। इंदौर डीआईजी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है किसी भी तरह का जुलूस धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाए इसके साथ ही धर्मगुरुओं से भी चर्चा कर वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई है। हालांकि त्यौहार को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल शहर में तैनात किया जाएगा।

बाइट:- हरिनारायण चारी मिश्र डीआईजी

Exit mobile version