कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन / कफ्र्यू के चलते शहर में अनेक लोगों के सामने खाने का संकट हो गया है। ऐसे में इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला अपनी टीम के साथ मिलकर परिवारों को राशन सामग्री का वितरण घर- घर कर रहे हैं । मास्क व किट का उपयोग कर आज वार्ड क्रमांक 3, 4, 6, व 9 तथा 14 में वर्धमान नगर,राजनगर एक्सटेंशन, आम्रकुंज कॉलोनी,हुकुमचंद कॉलोनी, कुमार खाड़ी, रघुवंशी कॉलोनी एवम् अशोक नगर में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंद घरो में राशन सामग्री वितरण की
इस कार्य में उनका साथ उनके प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी बखूबी दे रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी अपने साथियों के साथ मिलकर घर घर जाकर पहले टोकन बाट रहे फिर राशन किट का वितरण विधायक संजय शुक्ला से करवा रहे है जिससे भीड़ एकत्रित न हो और सोशल डिस्टेन्स के पालन के साथ राशन भी वितरित हो जाये ।
