विजय नगर थाने का स्टाॅफ भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए पाॅवर योगा का सहारा ले रहा है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण का व्यापक असर देखते हुए पुलिस विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ ही लोकडाउन का पालन कराने के लिए दिन रात एक कर रहा है। इस कठीन डयूटी के दौरान खुद को मानसिक एवं शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रखना भी पुलिस विभाग के हर एक जवान के लिए बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विजय नगर थाने का स्टाॅफ भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए पाॅवर योगा का सहारा ले रहा है। प्रतिदिन शाम के समय पाॅवर योगा की क्लास में थाना प्रभारी सहित विजय नगर थाने का स्टाॅफ बारी बारी से आकर पावर योगा कर खुद को स्वस्थ्य रखने का प्रयास कर रहा है।

पाॅवर योगा के माध्यम से थाना प्रभारी तहजीब काॅजी सहित अन्य स्टाॅफ अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग है। उनका कहना है कि हम स्वस्थ रहेंगेए तभी हम कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई को जीत सकेंगे।

Exit mobile version