विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सी -21 माॅल की तीसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की तत्काल युवती को मॉल सुरक्षा कर्मियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया हे जहा युवती हालत नाजुक बताई जा रही हे । दरसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सी -21 माॅल में तीसरी मंजिल से युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया बताया जा रहा हे की युवती की 15 दिन पहले ही उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। दो दिन पहले हादसे में उसका निधन हो गया है। इसी हादसे के बाद युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है। युवती के पास से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि मेरा भी पति के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। उसके पास से मिले बैग में से पिता का नंबर मिला था, जिसके बाद उन्हें संपर्क कर अस्पताल बुलाया गया।
बाईट -सलीम खान प्रतेक्ष दर्शी
मॉल कर्मचारी बताया कि सवा 12 बजे के बीच का घटनाक्रम है। हम सभी अपने-अपने काम पर लगे हुए थे। तभी अचानक चिल्लाने की आवाज आई। हमने देखा तो एक लड़की तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर छलांग लगाने की कोशिश में है। हम सबने उसे शोर मचाकर रोकने की कोशिश की। उसे बचाने दो लोग ऊपर से भागे, लेकिन बमुश्किल उसने 40 सेकंड में छलांग लगा दी। शायद वह किसी प्रकार के डिप्रेशन में थी। हम उसके पास पहुंचे और उसे उठाकर तत्काल ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर और पैर में चोट आई है। पुलिस के साथ उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है
बाईट तहजीब काजी थाना प्रभारी विजयनगर
