लॉकडाउन को लेकर फिल्म अभिनेता तनुज दीक्षित ने दिया संदेश व युवाओ से नशा त्यागने का भी किया निवेदन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर अभिनेता अपना परचम लहरा चुके, इंदौर निवासी तनुज दीक्षित ने उन लोगो को के लिए संदेश दिया है, जो इस लॉक डाउन के समय में किसी भी तरह के नशे को मजबूरन बंद कर चुके है , उनसे निवेदन किया है कि आने वाले समय में भी वे इसको हमेशा के लिए त्याग दे। कही सारे बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों कॉरोना के लिए वीडियो संदेश दे रहे है, ऐसे में अभिनेता तनुज दीक्षित का यह संदेश काफी अलग और महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित कर तंबाखू, स्मोकिंग, अल्कोहल, इत्यादि आदतों को छोड़ कर नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश के साथ घरों में रहने और हाइजीन रहने का निवेदन किया है। हाल ही में तनुज बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर लखनऊ से लौटे थे। जल्द ही वो हिन्दी सिनेमा में भी नजर आएंगे।

तनुज ने हिंदी शॉर्ट फिल्मों से अपने कैरियर शुरुआत की थी, तेजन दीक्षित फिल्म्स के बैनर में बनी मध्य भारत की पहली वेब स्टोरीज रिग्रेट में भी काम किया है। सल्यूट, लम्हें, गुमराह, साथ अब तक तनुज 8 से ज्यादा शॉर्ट फ़िल्मस, 5 तेलुगु फिल्म जिसमें ईगो, अक्कताई, ड्राइवर रामुडु, जैसी मेगा स्टार फिल्म शामिल है, इसके अलावा1 मराठी फिल्म में भी काम कर चुके है रीजनल सिनेमा में अपनी एक विशेष पहचान बनाने के बाद अब वो बॉलीवुड की फिल्म में लीड रोल में आ रहे है। उनके भाई तेजन दीक्षित भी जाने माने फ़िल्म निर्माता-निर्देशक है। दोनों भाइयों को दीक्षित ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है।

Exit mobile version