
लॉकडाउन के दौरान वीडियो क्रॉनफ्रेसिंग के ज़रिए हो रही है शादियां.
लॉकडाउन के बीच कुछ कपल्स ने ऑनलाइन शादी की है, जिसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है. इसमें मेहंदी, संगीत सभी रस्में ऑनलाइन की जा रही हैं.
लोगों को ऑनलाइन ही आमंत्रित किया गया. शादी कराने वाले पंडित ने भी ऑनलाइन मंत्रों का उच्चारण किया. लॉकडाउन के नियमों को न तोड़ा जाए, इसके लिए ऑनलाइन शादी रचाई गई. मध्य प्रदेश के अविनाश ने कहा कि हमने सतना में धूमधाम से शादी करने की योजना बनाई थई, जिसमें 8000 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद थी.
लेकिन लॉकडाउन के चलते सब तरह की चीजों में बदलाव आ गया. हम नहीं चाहते थे कि हमारी शादी अप्रैल से आगे बढ़े. लिहाजा हमने ऑनलाइन शादी के बारे में सोचा. हमने ऑनलाइन तरीके हिंदू रीति रिवाज से शादी किया है. हम इससे काफी खुश हैं.मुंबई के रहने वाले सुषेन और उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली कीर्ति ने 19 अप्रैल को ऑनलाइन शादी की है. सुषेन का कहना है कि भले ही अगले कुछ दिनों बाद लॉकडाउन खत्म हो जाए. हम अपनी शादी का इंतजार नहीं करना चाहते थे. लिहाजा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमने महसूस किया कि यह एक सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने का बेहतर तरीका है. ये एक बहुत अच्छा विचार था और इसका एक हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है.
उनकी इस शादी को Shaadi.कॉम द्वारा कराई गई है. Shaadi.कॉम ने Wedding from Home सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस के तहत सभी मेहमान Zoom App के ज़रिए ऑनलाइन शामिल हुए और फेरे भी ऑनलाइन ही लिए गए. इतना ही नहीं इस शादी में ढोल-नगाड़े की भी ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी. यूं कहें तो यह शादी बिल्कुल अन्य शादियों की तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न कराई गई.
Shaadi.com के डायरेक्टर आदिश जवेरी (Adhish Zaveri) ने कहा कि दो लोगों की शादी कराने से बड़ा कोई कार्य नहीं है. हमने महसूस किया कि बहुत से लोगों ने इस मौसम शादी करने की योजना बनाई है, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें अपनी तारीखों में बदलाव करना पड़ा. इसलिए हमने फैसला किया कि भले ही आप आमने – सामने नहीं है, आप वर्चुअली तरीके सा गांठ बांध सकते हैं. यह एक ऐसी चीज है, जिसे हम बहुत गंभीरता से ले सकते हैं. इसी तरह मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन के बावजूद 12 मुस्लिम जोड़ों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए निकाह किया है.
(सोर्स-मनीकंट्रोल)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 3:21 PM IST

