राजेन्द्र नगर ओर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट टूनामेंट मैच सट्टा खा रहे चार सटोरिये को एक फ्लैट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस को इनके पास से 16 मोबाइल , 70 हजार नगद , लाखो का हिसाब किताब, सहित टीवी ओर अन्य उपकरण मिले है । आरोपियो में एक रतलाम ओर एक उड़ीसा का युवक भी शामिल है ।
मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है जहा क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव सागर कालोनी के एक फ्लैट पर आईपीएल के सट्टा चल रहा है वही राजेन्द्र नगर और क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए आईपीएल मैच का सट्टा कर रहे पांच सटोरिये को पकड़ा है । आरोपियो ने कुछ समय पहले ही फ्लैट किराए पर लिया था । पकड़ाए आरोपियो में से तीन इंदौर के एक रतलाम ओर एक उड़ीसा का रहने वाला है है ।
पुलिस को आरोपीयो के पास से 70 हजार रुपये नगद , लाखो का हिसाब , 16 मोबाइल , एक एलसीडी टीवी सहित अन्य सामग्री मिली है । अब पुलिस पकड़े गए आरोपी के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है जिससे सट्टा कारोबार में कौन कौन लोग शामिल है
