( राक्षस )कोरोना वायरस के इस विश्व युद्ध मे जांबाज योद्धा जूनी इंदौर टीआई श्री देवेंद्र चंद्रवंशी का दुखद निधन , Time News की ओर से विनम्र श्रधांजलि व आपको सल्यूट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर/काेराेना से सबसे ज्यादा प्रदेश में प्रभावित शहर इंदाैर में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। लोगों की जान बचाने के लिए हमारे एक योद्धा ले अपनी जान दांव पर लगा दी। काेरोना के चपेट में आए जूनी इंदौर थाने के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी की शनिवार देर रात मौत हो गई।

सीएसपी अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे जांबाज टीआई देवेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह जैसे ही पुलिसकर्मियों की नींद खुली और ये दुःखद सूचना मिली तो सबका मन बैठ गया। टीआई का अरविंदो अस्पताल में कई दिनों से इलाज चल रहा था। कोरोना के साथ ही उन्हें निमोनिया का संक्रमण बहुत ज्यादा हो गया था। हालत गंभीर होने पर वे 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे। 2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत से पूरे पुलिस महकमे में शौक छा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहिद श्री देवेंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को 50 लाख की सहायता व उनकी शहीद श्री देवेन्द्र जी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर पद पर पदस्थापना दी

बता दें कि इससे पहले शनिवार को पंजाब के लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसीपी अनिल कोहली की मौत हो गई थी। एसीपी कोहली अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे और वह वेंटिलेटर पर थे।

Exit mobile version