द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बात कर रहे हैं एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीन कर भाग खड़े हुए। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के साईं बाबा नगर का है। घटना 14 जून की है दीपेंद्र चोपड़ा नामक युवक अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास रुके और मां की तबीयत खराब होने का बोलकर मोबाइल से फोन लगाने को कहा। फरियादी को शंका होने पर उक्त युवक से मोबाइल ले लिया। लेकिन बदमाशो ने युवक को धक्का देकर उससे मोबाइल छिना और भाग खड़े हुए। हालांकि यह घटना वही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
