मूसाखेड़ी चैकिंग पॉइंट पहुंचे आईजी, डंडे पर एच.एच.एम.डी. लगाकर की जा रही चैकिंग का किया निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज दिनांक 29/05/2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी चैकिंग प्वाइंट पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डंडे पर HHMD(HAND HELD METAL DETECTOR) उपकरण बांधकर की जा रही चैकिंग का निरीक्षण किया ।

जानकारी देते हुए आईजी ने बताया कि शहर में पिछले दिनों चाकूबाजी की घटनाएं हुई थी और चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की सही प्रकार से फिजिकल चैकिंग नहीं हो पा रही है , इसे ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा नवाचार किया गया है जिसमें डंडे के ऊपर एचएचएमडी उपकरण लगाकर बदमाशों की चेकिंग की जाएगी ताकि अगर उनके पास चाकू, छुरा आदि कोई हथियार या अन्य खतरनाक मैटालिक ऑब्जेक्ट पाया जाता है तो वह दूर से ही डिटेक्ट हो जाएगा ।
इस तरह के 35 एचएचएमडी उपकरण शहर के विभिन्न थानों को दिए गए हैं

Exit mobile version