मुस्लिम नुमाइंदा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज इंदोर आईजी योगेश देशमुख से की मुलाकात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने के लिए निकाली जा रही जनजागरण रैली के दौरान हुए विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष ने ज्ञापन देते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है इसको लेकर मुस्लिम नुमाइंदा कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज इंदोर आईजी योगेश देशमुख से भी मुलाकात की

गौरतलब है कि हाल ही में इंदोर जिले के गौतमपुरा के समीप चाँदनखेड़ी में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने के लिए निकाली जा रही जनजागरण बाइक रैली पर पथराव हुआ था और भारी विवाद की स्थिति बनी थी मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्यवाही भी की है अब इस मामले में मुस्लिम नुमाइंदा कमेटी ने आईजी योगेश देशमुख से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है मुस्लिम समाज का कहना है कि गौतमपुरा के समीप चन्दनखेड़ी में रैली में उपद्रवी तत्वों मुस्लिम समाज के प्रति आपत्तिजनक नारे लगाए गए और मस्जिद में तोड़फोड़ की गई मुस्लिम समाज का कहना है कि कोरोना काल मे किसी भी तरह की रैली निकालने धरना प्रदर्शन की अनुमति नही हैं जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में रैली निकालने की अनुमति कैसे दी गयी ओर रैली में शामिल उपद्रवी तत्वों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा राम मंदिर निर्माण के नाम पर निकाली जाने वाली यात्राएं, रैलियों पर तुरन्त रोक लगाई जाए

Exit mobile version