मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायक 9 अक्टूबर को मंडल सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भोपाल। 2 अक्टूबर से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा, सांसद श्री राकेश सिंह, गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री बंशीलाल गुर्जर एवं श्री देवेन्द्र वर्मा मंडल सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आगर, हाटपिपल्या और सुवासरा में
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आगर विधानसभा के कानड, हाटपिपल्या के क्षिप्रा और सुवासरा के कयामपुर मंडल में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

  • प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा मेहगांव, गोहद और भाण्डेर में
  • पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मेहगांव विधानसभा के मेहगांव, दंदरौआ, गोहद विधानसभा के चितौरा, भाण्डेर में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर पूर्व में
  • केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ग्वालियर पूर्व में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते अनूपपुर में
  • केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते अनुपपुर विधानसभा के जैतहरी में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अंबाह, मेहगांव और गाहद में
  • पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अंबाह विधानसभा के पोरसा नगर, मेहगांव के गोरमी एवं गोहद के मौ पहुंचकर मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा जौरा और मुरैना में
  • पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा जौरा के सरसेनी, मुरैना के बानमौर में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • सांसद श्री राकेश सिंह बडामलहरा में
  • पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह बडामलहरा विधानसभा के घुवारा एवं बक्सवाह मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेरा में
  • गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेरा मंडल के मंडल सम्मेलन को संबेधित करेंगे।
  • मंत्री श्री कमल पटेल सांवेर में
  • मंत्री श्री कमल पटेल सांवेर के मां क्षिप्रा मंडल में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • श्री राजेन्द्र शुक्ला अनूपपुर, श्री बंशीलाल गुर्जर आगर एवं श्री देवेन्द्र वर्मा नेपानगर में |
  • पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला अनूपपुर के अनूपपुर ग्रामीण, श्री बंशीलाल गुर्जर आगर के बीजा नगरी मंडल और विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा नेपानगर के खकनार एवं दरियापुर में आयोजित मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Exit mobile version