मिनी मुंबई के जाने वाले शहर में एडवाइजरी कंपनी में पैसा दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले चार ठगों पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार …
दरअसल मामला लसूडिया थाना छेत्र का है जहाँ पुलिस ने तमिलनाडु निवासी रंगराजन की शिकायत पर सात लाख रुपए की हुई ठगी के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर कंपनी संचालक सहित चार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है बताया जा रहा है कि प्रॉफिट मनी एडवाइजरी कंपनी में निवेश कराकर पैसा दोगुना कराने को लेकर तमिलनाडु में रहने वाले एक व्यक्ति को कंपनी के चार युवकों द्वारा सात लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ठगा था जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी कंपनी संचालक रजत जयसवाल राहुल तंवर प्रतीक गोस्वामी दीपक सिंह गिरफ्तार किया है वहीं अन्य राज्यों से कई और लोगों के साथ भी कंपनी के इन चारों लोगों ने ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है जिनकी शिकायत पर कई और मामले दर्ज होना बाकी है।
