पूरा मामला नंदा नगर स्थित तीन मंजिला हॉस्पिटल का है जहाँ रानीपुरा में रहने वाले रतनलाल पारख की मौत हो गयी थी रतनलाल जी की कोरोना की 2 रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी जिसके बाद कल शाम 6 बजे हॉस्पिटल से म्रतक के परिवारजनों को सूचना दी गयी व यह बताया गया कि शव को सीधे सयाजी मुक्तिधाम ले जाया जाएगा परिजन यह सुनकर हॉस्पिटल पहुचे तो देखा की शव वाहन में शव को रखने के लिए भी पैसे की मांग की जा रही थी जिसके बाद बड़ी मुश्किल से शव वाहन सयाजी मुक्तिधाम पहुचा तो पता चला कि मुक्तिधाम के गेट पर तो ताला लगा हुआ है तब म्रतक के परिजन मुक्तिधाम के कर्मचारी के राम नगर स्थित घर गये व वहा से उसको साथ लेकर आये तब कहि जाकर म्रतक का अंतिम संस्कार हो सका।
