महाराष्ट्र: लॉकडाउन का 17वां दिन / संक्रमितों की संख्या 1380 हुई; 9 दिन में 80% मामले सामने आए; लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 27 हजार पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट

मुंबई के धारावी इलाके में हेल्थ टीम अब घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। यहां अब तक संक्रमण के 22 मामले सामने आ चुके हैं।

  • महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए, इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1380 पर पहुंच गया
  • राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा  229 नए केस सामने आए, जिसमें सबसे ज्यादा 79 केस मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के थे

Apr 10, 2020, 03:01 PM IST

- Advertisement -

मुंबई. देशव्यापी लॉकडाउन का आज 17वां दिन है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1380 पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को सबसे ज्यादा 229 नए केस सामने आए। महाराष्ट्र में संक्रमण से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों और मौतों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र देश में अव्वल है। गुरुवार को ही संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई थी।

मुंबई: धारावी में 5 नए केस, अब तक 22 हुई संख्या

  • एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी यानी धारावी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह यहां 5 नए केस सामने आए। इनमें से दो मरीजों का तब्लीगी जमात से कनेक्शन मिला है। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई। यहां रहने वाले तीन की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
  • धारावी के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं, क्योंकि यहां छोटे-छोटे कमरों में 10-15 लोग रहते हैं। ऐसे में इलाके में स्थित कई बिल्डिंग को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इसके साथ ही, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। कुछ जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स भी लगवाई गई है। बीएमसी यहां अब घर-घर स्क्रीनिंग कर रही है। 
  • मुंबई में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी प्रशासन को कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल रही है। कोरोना केंटोनमेंट जोन में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह मुंबई में 146 कंटेनमेंट जोन थे। ये बढ़कर 381 हो गए हैं। इन्हें सील कर दिया गया है।

कोरोना का ट्रेंड: राज्य में 8 दिन में 80% नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। यहां एक महीने में सबसे ज्यादा 1,297 मामले सामने आए। कोरोना ट्रेंड को देखने से पता चलता है कि इनमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा मामले अप्रैल के महज आठ दिन में आए हैं। राज्य में 31 मार्च तक कोरोना पॉजिटिव 220 थे। एक से आठ अप्रैल के बीच 915 मामले आए। राज्य में 9 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई थी।

Exit mobile version