महाराष्ट्रः स्वाभिमान शेतकरी संघटनेचे प्रमुख राजीव शेट्टी यांचे आजारी निधन, पुण्यातील दीनानाथ मंगेशकर रुग्णालयात दाखल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
माजी खासदार राजू शेट्टी यांच्यावर पुण्यातील दीनानाथ मंगेशकर रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत.

स्वाभिमान शेतकारी संगठन के प्रमुख और पूर्व सांसद राजू शेट्टी की तबियत बिगड़ने के बाद देर रात उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनके निजी सहायक स्वास्तिक पाटील ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पैरों में सूजन के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

स्वास्तिक पाटील ने बताया, ‘वह नियमित जांच के लिए दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल गए थे। उन्हें ठीक महसूस नहीं हो रहा था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।’

हॉस्पिटल से एक बयान जारी कर शेट्टी ने कहा,’मेरे शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों को मेरे स्वास्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए। मेरी स्थिति सामान्य है। मैं जल्द ठीक होकर वापस आपके बीच आऊंगा।’

पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हुए थे शेट्टी
राजू शेट्टी पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हुए थे। पूरी तरह से ठीक होने के बाद एक सप्ताह पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद शेट्टी ने बेमौसमी बारिश से बेहाल हुए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की मांग करते हुए एक आंदोलन किया था। इसी दौरान बुधवार को अचानक पैरों में आई सूजन के बाद फिर से उन्हें भर्ती होना पड़ा है।

- Advertisement -

विधानपरिषद के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं शेट्टी
शेट्टी 2019 का लोकसभा चुनाव हातकणंगले सीट से शिवसेना के धैर्यशील माने से हार गए थे। राजू शेट्टी का नाम राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाने वाले विधानपरिषद के संभावित उम्मीदवारों में भी आ रहा है। राज्य सरकार के सूत्रों की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है।

Exit mobile version