मल्हारगंज थाना क्षेत्र में जहां दो पक्षों के विवाद के बाद पहुंची पुलिस की अपराधियों ने राइफल छीनने की कोशिश की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं इसमें अब यह अपराधी पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में आया जहां दो पक्षों के विवाद के बाद पहुंची पुलिस की अपराधियों ने राइफल छीनने की कोशिश की पूरा मामला सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

पुलिस प्रशासन का शिकंजा अब ढीला पड़ता नजर आ रहा है जिसके चलते अपराधियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां जिला बदर कुख्यात बदमाश जगदीश यादव और उसके बेटे और भतीजे की गुंडागर्दी साफ तौर पर देखी जा रही है जहां विवाद सुलझा ने पहुंची पुलिस के ही यह अपराधी टूट पड़े और पुलिसकर्मी की राइफल छीनने की कोशिश की पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया हालांकि पुलिस कप्तान हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक इस तरह की घटना होने से इनकार किया जा रहा है लेकिन तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से पुलिस की राइफल छीनने की कोशिश कर रहे हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है 

Exit mobile version