भारत में इस ऐप ने मचाई धूम, महीने भर में करोड़ों लोगों ने किया डाउनलोड

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read
भारत में इस ऐप ने मचाई धूम, महीने भर में करोड़ों लोगों ने किया डाउनलोड! प्ले स्टोर में पहुंची 'Top' पर...
File Photo

जानें कौन सी है वह ऐप जो अप्रैल में दुनिया के टॉप 10 डाउनलोड किए गए ऐप में से एक है. इसे चार मई तक करीब नौ करोड़ यूज़र्स ने डाउनलोड किया है

नई दिल्ली.  नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा जारी आरोग्य सेतु ऐप दुनिया में सबसे ज़्यादा डाउनलोड होनी वाली स्वास्थ्य सेवा ऐप बन गई है. कांत ने ट्विटर पर कहा कि ये अप्रैल में दुनिया के टॉप 10 डाउनलोड किए गए ऐप में से एक है.  इसे चार मई तक करीब नौ करोड़ यूज़र्स ने डाउनलोड किया है. ट्वीट में एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें सेंसर टावर के आंकड़े मौजूद हैं.

Sensor Tower के मुताबिक ‘अप्रैल 2020 के दुनियाभर में टॉप डाउनलोडेड ऐप्स’ की लिस्ट में यह कोरोना ट्रैकिंग ऐप 7वें पायदान पर पहुंच गया है.

(ये भी पढ़ें- धांसू ट्रिक! इस एक फोल्डर को डिलीट करने से डबल हो जाएगी आपके फोन की स्पीड)

केंद्र ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी इसका इस्तेमाल करें. प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी. ये एप लोगों को उनके आसपास कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी देती है. आईए डिटेल में जानें क्या है ये Aarogya Setu ऐप…

>>आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है.

(ये भी पढ़ें- बिना Password के भी इस्तेमाल कर सकते हैं किसी का भी Wifi, ये है आसान तरीका)  

>>आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए बनाई गई है. ऐप यूज़र के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है. इस ऐप में कोरोना के हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.

>>ऐप में एक चैटबॉट शामिल है जो कोरोनो वायरस पर आपके मूल प्रश्नों का जवाब देता है और यह निर्धारित करता है कि आप में कोरोना संक्रमन के लक्षण हैं या नहीं. यह भारत में प्रत्येक राज्य का हेल्पलाइन नंबर भी देता है.

(ये भी पढ़ें-सस्ता हो गया है Vivo का तीन कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी 4500mAh की दमदार बैटरी भी)

लैंडलाइन और फीचर फोन के लिए शुरू हुई सर्विस
जानकारी के लिए बता दें कि दो दिन पहले सरकार ने IVRS सर्विस, फीचर फोन और लैंडलाइन (landline) के लिए ये सर्विस लॉन्च की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में फीचर मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन यूज़र्स के लिए ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल ऐप के दायरे का विस्तार करते हुए ‘ आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम’ शुरू किया गया है. मंत्रालय ने कहा कि ‘आरोग्य सेतू इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम’ (IVRS) मुफ्त सेवा है जो कि पूरे देश में उपलब्ध है. मोबाइल ऐप की तरह ही यह टोल फ्री सुविधा भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 9, 2020, 7:54 AM IST

Exit mobile version