इंदौर 20 मई 2020
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन व कफ्र्यू के चलते अनेक गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता विधानसभा 1 के प्रत्येक वार्ड में राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं । राशन सामग्री वितरण अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 7 व वार्ड क्रमांक 9 में राशन सामग्री वितरण की गई सामग्री वितरण में सोशल डिस्टेन्स का भी पूर्णतः पालन करवाया जा रहा है । वार्ड क्रमांक 7 छत्रपति नगर के पीछे गरीब बस्ती में आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने खाद्य सामग्री का वितरण किया l इस अवसर पर पार्षद श्रीमती नीता शर्मा , भाजपा मंडल महामंत्री गणपत कसेरा , भाजपा नेता मुकेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे l साथ ही वार्ड क्रमांक 9 में भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने वार्ड के नागरिकों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की l इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल जायसवाल व भाजपा नेता चंदन मनावत सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे
