भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान, कमलनाथ के जीत के दावे को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय , इस उम्र में कमलनाथ जी को नींद नहीं आ रही है
अपने बयानों से सुर्खिया बटोरने वाले बीजेपी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उप चुनाव में जीत के दावे पर टिप्पणी करते हुवे कहा कि इस उम्र में कमलनाथ जी को नींद नही आ रही है इसी लिए वह जागते हुवे सपने देख रहे है हैंपूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री के भोपाल में किए गए स्थिति प्रदर्शन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जोशी को पार्टी हित में कहा गया था शक्ति प्रदर्शन के लिए जिसके बाद उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया है वहीं कृषि संशोधन बिल के पास होने के बाद एनडीए से अलग हुए अकाली दल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं और जनता के दबाव में निर्णय लेना पड़ते हैं लेकिन कृषि बिल को पढ़ा और समझा गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती बंगाल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में 100 सीट भी नहीं आनी है विधानसभा चुनाव में वह जनता के लिए नहीं अपनी पार्टी और कुर्सी को लेकर सोच रही हैं बंगाल में बीजेपी की स्थिति मजबूत है
