भाजपाप्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वविधायक सुदर्शन गुप्ता ने वार्ड 12 व 14 में कियाराशन सामग्री किटका वितरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 18 मई 2020

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन व कफ्र्यू के चलते अनेक गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता विधानसभा 1 के प्रत्येक वार्ड में राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं । राशन सामग्री वितरण अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 12 व वार्ड क्रमांक 14 में राशन सामग्री वितरण की गई सामग्री वितरण में सोशल डिस्टेन्स का भी पूर्णतः पालन करवाया जा रहा है पूर्व में कुछ वार्डो में राशन सामग्री वितरण करने के बाद आज वार्ड 12 व 14 में सोश्यल डिस्टेंस का पालन कर राशन वितरित किया गया । इस अवसर पर वार्ड 12 के पार्षद संतोष गौर व वार्ड 14 की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीता मुकेश शर्मा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे

Exit mobile version