इंदौर 18 मई 2020
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन व कफ्र्यू के चलते अनेक गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में भवानी नगर काकड़ सांवेर रोड की झोपड़पट्टीओं में जय राधे मोहन सेवा समिति के द्वारा प्रतिदिन 1000 से 1500 भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा है भोजन वितरण में सोशल डिस्टेन्स का भी पूर्णतः पालन करवाया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से रमेश मेंदोला मित्र मंडल इंदौर के अमित शर्मा जी अशोक चौधरी जी,राज शर्मा जी, विवेक लोवंशी के द्वारा भोजन वितरण किया जा रहा है
