भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दरअसल उक्त व्यक्ति पड़ोसी से हुए विवाद में घायल हो गया था, जिसके चलते उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन मंगलवार की सुबह व्यक्ति को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर पहंुचने के कुछ घंटों बाद ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे पुलिस संदिग्घ मानते हुए जांच कर रही है।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित गीत नगर की पुलिया के पास रहने वाले अशोक नामक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। दरअसल अशोक का पड़ोस में रहने वाले नाना उर्फ लोकेश से विवाद हो गया था, इस दौरान अशोक के साथ जमकर मारपीट हुई थी। घायल को उपचार के लिए परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहंुचे। मंगलवार की सुबह अशोक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा दिया गया। घर पहंुचने के कुछ घंटों बाद ही अशोक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चयूरी भेजा। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है

Exit mobile version