बड़ी खबर: 59 Apps पर बैन के बाद अब 20 और ऐप्स पर सरकार लगा सकती है पाबंदी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
59 चीनी ऐप्स के बैन होने के बाद 20 और पर रोक लग सकती है.

सरकार 20 ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी की समीक्षा कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी मंत्रालय कई वेबसाइट्स और ऐप रोक लगाने के निर्देश दे सकता है.

नई दिल्ली. चीन के 59 ऐप्स पर बैन (App ban) लगाने के बाद सरकार 20 और ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी (data sharing policy) की समीक्षा कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों के सर्वर चीन में हैं, उन पर रोक लग सकती है. इसके साथ ही आईटी मंत्रालय कई वेबसाइट्स पर भी रोक लगाने के निर्देश दे सकता है. आईटी मंत्रालय कई मापदंडों पर समीक्षा कर रहा है. सरकार जिन 20 ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी की समीक्षा कर रही है, उनमें कई पापुलर गेमिंग ऐप भी शामिल है.

भारत में बैन हुई 59 चीनी ऐप्स
हाल ही में केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 (IT Act, 2020) के सेक्शन 69A के तहत इन 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है. केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) पर सीमा विवाद चल रहा है.

(ये भी पढ़ें- 10 हज़ार से भी सस्ता हो गया 16 हज़ार वाला ये धांसू फोन, मिलेंगे 4 कैमरे और दमदार बैटरी)

इन चीनी ऐप्स को भारत में किया गया बैनटिकटॉक
>>शेयरइट

>>Kwai
>>यूसी ब्राउजर
>>Baidu map
>>शीन
>>क्लैश ऑफ किंग्स
>>डी यू बैटरी सेवर
>>हेलो
>>लाइक
>>यूकैम मेकअप
>>Mi Community
>>सीएम ब्राउजर्स
>>वायरस क्लीनर
>>APUS Browser
>>ROMWE
>>क्लब फैक्टरी
>>न्यूजडॉग
>>ब्यूट्री प्लस
>>वीचैट
>>यूसी न्यूज़
>>QQ Mail
>>वीबो
>>ज़ेन्डर
>>QQ Music
>>QQ Newsfeed
>>बिगो लाइव
>>से​ल्फीसिटी
>>मेल मास्टर
>>पैरेलल स्पेस
>>Mi Video Call — Xiaomi
>>WeSync
>>ईएस फाइल एक्सप्लोरर
>>वीवा वीडियो
>>Meitu
>>वीगो वीडियो
>>न्यू वीडियो स्टेटस
>>डीयू रिकॉर्डर
>>वॉल्ट हाइड
>>कैशे क्लीन
>>डीयू क्लीनर
>>डीयू ब्राउजर
>>Hago Play With New Friends
>>कैमस्कैनर
>>क्लीन मास्टर
>>वंडर कैमरा
>>फोटो वंडर
>>QQ Player
>>वी मीट
>>स्वीट सेल्फी
>>बैदु ट्रांसलेट
>>वीमेट
>>QQ International
>>QQ Security Center
>>QQ Launcher
>>यू वीडियो
>>V fly Status Video
>>मोबाइल लीजेन्ड्स
>>डीयू प्राइवेसी

(ये भी पढ़ें- एक बार चार्ज होकर 40 घंटे चलेगी Motorola के इस फोन की बैटरी, कीमत 15 हज़ार रु से भी कम!)

सेना अधिकारियों को 89 ऐप्स डिलीट करने का आदेश
इसके अलावा भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों  को फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही 89 अन्य ऐप की भी एक लिस्ट जारी की गई है जिन्हें मोबाइल से अनइंस्टाल किया जाना है. आदेश के मुताबिक सभी को इसे 15 जुलाई तक पूरा कर लेना है. (असीम मनचंदा, संवाददाता, CNBC आवाज़)

Exit mobile version