59 चीनी ऐप्स के बैन होने के बाद 20 और पर रोक लग सकती है.
सरकार 20 ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी की समीक्षा कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी मंत्रालय कई वेबसाइट्स और ऐप रोक लगाने के निर्देश दे सकता है.
भारत में बैन हुई 59 चीनी ऐप्स
हाल ही में केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 (IT Act, 2020) के सेक्शन 69A के तहत इन 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है. केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) पर सीमा विवाद चल रहा है.
चीन के 59 एप्स पर बैन लगाने के बाद सरकार 20 और ऐप की डाटा शेयरिंग पॉलिसी की समीक्षा कर रही है। जिन कंपनियों के सर्वर चीन में है उन पर रोक लग सकती है। पूरी खबर बता रहे हैं @aseemmanchanda pic.twitter.com/3h3oEKBIbn
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) July 10, 2020
इन चीनी ऐप्स को भारत में किया गया बैनटिकटॉक
>>शेयरइट
>>Kwai
>>यूसी ब्राउजर
>>Baidu map
>>शीन
>>क्लैश ऑफ किंग्स
>>डी यू बैटरी सेवर
>>हेलो
>>लाइक
>>यूकैम मेकअप
>>Mi Community
>>सीएम ब्राउजर्स
>>वायरस क्लीनर
>>APUS Browser
>>ROMWE
>>क्लब फैक्टरी
>>न्यूजडॉग
>>ब्यूट्री प्लस
>>वीचैट
>>यूसी न्यूज़
>>QQ Mail
>>वीबो
>>ज़ेन्डर
>>QQ Music
>>QQ Newsfeed
>>बिगो लाइव
>>सेल्फीसिटी
>>मेल मास्टर
>>पैरेलल स्पेस
>>Mi Video Call — Xiaomi
>>WeSync
>>ईएस फाइल एक्सप्लोरर
>>वीवा वीडियो
>>Meitu
>>वीगो वीडियो
>>न्यू वीडियो स्टेटस
>>डीयू रिकॉर्डर
>>वॉल्ट हाइड
>>कैशे क्लीन
>>डीयू क्लीनर
>>डीयू ब्राउजर
>>Hago Play With New Friends
>>कैमस्कैनर
>>क्लीन मास्टर
>>वंडर कैमरा
>>फोटो वंडर
>>QQ Player
>>वी मीट
>>स्वीट सेल्फी
>>बैदु ट्रांसलेट
>>वीमेट
>>QQ International
>>QQ Security Center
>>QQ Launcher
>>यू वीडियो
>>V fly Status Video
>>मोबाइल लीजेन्ड्स
>>डीयू प्राइवेसी
सेना अधिकारियों को 89 ऐप्स डिलीट करने का आदेश
इसके अलावा भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही 89 अन्य ऐप की भी एक लिस्ट जारी की गई है जिन्हें मोबाइल से अनइंस्टाल किया जाना है. आदेश के मुताबिक सभी को इसे 15 जुलाई तक पूरा कर लेना है. (असीम मनचंदा, संवाददाता, CNBC आवाज़)
