
AAI ने शुक्रवार को सभी यात्रियों के लिए ‘आरोगय सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है.
आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है.
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों का प्रबंधन निजी कम्पनियां करती हैं, एएआई नहीं. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने बुधवार को कहा था कि यात्री अब विमान में अपने साथ 350 मिलीलीटर हैंड सेनेटाइजर ले जा सकता है.
सरकारी प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘घरेलू उड़ानों को जल्द संचालित करने की संभावना को देखते हुए एएआई ने कुछ उपाय जारी किए हैं जिसका यात्रा करते समय सभी यात्रियों को पालन करना होगा.’
आरोग्य सेतु एक COVID-19 ट्रैकर ऐप है.
उसने कहा, ‘सभी यात्रियों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, जिसमें ‘आरोगय सेतु ऐप’ डाउनलोड करना, मास्क और अन्य निजी सुरक्षा उपकरण पहनना, सह-यात्रियों से चार फुट की शारीरिक दूरी रखना, वेब-चेकइन करना, अपने बोर्डिंग पास का प्रिंट आउट लाना, लगातार हाथ धोना या उन्हें संक्रमण मुक्त करना, हमेशा अपने साथ सैनिटाइजर की 350 मिलीलीटर की बोतल रखना और हवाई-अड्डा कर्मचारियों के साथ सहयोग करना अनिवार्य है.’ भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा है.
क्या है आरोग्य सेतु ऐप?
आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग ऐप है. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है. आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए बनाई गई है. ऐप यूज़र के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है. इस ऐप में कोरोना के हेल्प सेंटर और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.
(इनपुट-भाषा से)
(ये भी पढ़ें-शानदार ट्रिक! फोन की स्पीड बढ़ानी है तो अभी डिलीट कर दें फोन का ये एक फोल्डर)
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 11:23 AM IST

