यूज़र्स ने ट्विटर पर ऐप डिलीट होने को लेकर गुस्सा ज़ाहिर किया है.
प्ले स्टोर से ‘Remove China Apps’ और ‘Mitron’ के डिलीट होने पर ट्विटर पर लोग ऐसे भड़ास निकाल रहे हैं कि यहां हैशटैग के साथ ‘googleplaystore’ ट्रेंड कर रहा है.
गुस्सा हुए कुछ यूज़र्स का कहना है कि गूगल चीन से मिला हुआ है, और उसे अपना लोगो बदल देना चाहिए. कुछ यूज़र सवाल कर रहे हैं कि गूगल किसी ऐसी ऐप को कैसे डिलीट कर सकता है, जिसे 4.9 स्टार रेटिंग मिली हो.
(ये भी पढ़ें- 11 डिजिट का नहीं होगा आपका मोबाइल नंबर, लेकिन जल्द होंगे ये बड़े बदलाव)
ट्विटर का स्क्रीनशॉट.
एक यूज़र लिखता है कि गूगल ने प्ले स्टोर से टिकटॉक के 8 मिलिन यानी कि 80 लाख रिव्यू को डिलीट किया और अब उसने मित्रों और रिमूव चाइना ऐप को भी हटा दिया.
#RemoveChinaApps#GooglePlayStore deleted over 8M reviews on tiktok
then removed mitron & Remove china apps
Me to google : pic.twitter.com/bTfhEXrxAt— Robin? ??? (@R_ch_2003) June 3, 2020
#GooglePlayStore
Why Google Play Store is supporting China too much ?
first he has increase Tik Tok rating and then he Suspense “Remove China app” and other Indian apps.
I will requesting to Government please take action on Google Play Store@PMOIndia pic.twitter.com/FHNdHZu8mq— Abhijit Rao (@AbhijitRao16) June 3, 2020
#GooglePlayStore deleted Indian apps ??
GooglePlayStore = Made in China
Rt if you agree
#RemoveChinaApps pic.twitter.com/hHiNScBlZy
— ??……?? (@vinod_kr786) June 3, 2020
Viral Indian mobile app with a 4.9 rating and 5 million+ downloads called ‘Remove China Apps’ becomes unavailable on the Google Play Store ? Is google trying to safe guard China based apps? #GooglePlayStore pic.twitter.com/smGMRTO2Hk
— CORONA WARRIOR MAYANK CHAUDHARY ?? (@IamMayank_) June 3, 2020
After removing the negative reviews from tiktok
and removing apps like ‘remove china apps’ and ‘mitron’ from #GooglePlayStore google will be like pic.twitter.com/6olW48rJTh— Name Cannot be Blank (@HimanshuJcbic) June 3, 2020
Google new logo .#GooglePlayStore @Google pic.twitter.com/L8XDJ2MA9D
— Mazakiya (@maza_kiya) June 3, 2020
जानकारी के लिए बता दें फोन से चाइनीज़ ऐप को डिलीट करने वाली इस ऐप को भारतीय यूज़र्स ने खूब पसंद किया और इसे सिर्फ 10 दिनों में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है. इस ऐप को जयपुर के डेवलपर वन टच लैब्स ने बनाया है. भारत में चीनी ऐप्स और प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने के मकसद से लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया.
इस ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन में मौजूद चाइनीज़ ऐप्स को स्कैन करके उन्हें डिलीट किया जा सकता है. इस ऐप में कहा गया था कि चाइनीज़ ऐप्स यूज़र्स के लिए सिक्योर नहीं हैं और ऐसे ऐप्स को स्कैन करने के बाद सेलेक्ट करके फोन से अनइंस्टॉल किया जा सकता है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 3, 2020, 4:30 PM IST
