आज दिनांक 12,10,2020 को साँवेर के तीन सक्टरों में बूथ प्रमुखो की बैठक लेने पहुची श्रीमती महाजन ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बात की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के शुभाअवसर पर श्रीमती महाजन ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि राजमाता कितनी बड़ी जन नेता थी। बड़े बड़े महलो को छोड़ आम जनता को वो अपना परिवार मानती थी। ज्योतिरादित्य इतने बड़े परिवार से है उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया भी लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता थे। कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। अरबो की संपत्ति वाले सिंधिया परिवार को कौन खरीद सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने बताया कि में जब लोकसभा अध्यक्ष थी तो कई बार मेने देखा कि राहुल गाँधी को भी कोई बात करना रहती थी तो वो भी ज्योतिरादित्य जी को ही बोलते थे। उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपमान किया है इतने बड़े जन नेता का ओर कॉग्रेस को इसका परिणाम मिला। साथ ही श्रीमती महाजन पर्यावरण के प्रति भी मतदाताओ को समझाती दिखी। वो कुछ वरिष्ट कार्यकताओ के निवास पर भी गयी। और बीजेपी को वोटिंग कराने के साथ घरो के बाहर पेड़ लगाने का अनुरोध भी करती दिखी। उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा कि सभी पन्ना प्रमुख बीजेपी के घरों में तो जाए ही साथ ही कांग्रेसियो के घरों में भी जाये और उन्हें समझाए बीजेपी क्यों जरूरी है। तीर्थ दर्सन योजना जो कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी थी उसके बारे में भी समझाए। कुछ कार्यकर्ताओ के घरों में सोयाबीन सूखते देख हाथो में उठा फसल की बर्बादी ओर फसल बीमा योजना के बारे में भी चर्चा की। श्रीमती सुमित्रा महाजन की पकड़ की विधानसभा साँवेर में श्रीमती महाजन के सक्रिय होने से बीजेपी मोर मजबूत हो गयी है। क्रीयकर्ताओ में उत्साह देखने को मिला।
